नैनीताल: कार के भीतर अंगीठी का धुआँ लगने से टैक्सी ड्राइवर की दर्दनाक मौत….!

खबरें शेयर करें -

 

नैनीताल नोएडा से पर्यटकों को नैनीताल लाए एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाने से दम घुटने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी में,,,,, टैक्सी चालक ने नैनीताल के सुखताल में वाहन पार्क किया था, और ठंड से बचने के लिए कार के भीतर कोयले की जली अंगीठी रखकर कंबल ओढ़कर सो गया।

सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब वह नहीं उठा तो पार्किंग कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने वाहन को काफी हिलाडुला कर चालक को उठाने का प्रयास किया। जब भीतर से कोई हरकत नहीं हुई तो शीशा तोड़कर बेसुध पड़े चालक को बाहर निकाला।

तुरंत ही उसे BD पांडे अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सिरोहा यमुनापार मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी मनीष गंधार के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनक को सूचित कर पंचनामे की कार्रवाई कर दी है।


खबरें शेयर करें -