हल्द्वानी आरोप है कि,,,,अपनी प्रेमिका के चलते एक पुरुष ने अपनी विवाहिता पत्नी और दो मासूम बच्चों को घर से निकाल दिया। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक,,,, महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और उसने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वनभूलपुरा निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 2014 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। लेकिन उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और पति ने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है और मुकदमा दर्ज हो चुका है।

