हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में भीषण आग, बड़ा हादसा टला।

खबरें शेयर करें -

कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज, MBPG कॉलेज के ठीक बाहर शनिवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते रेस्टोरेंट से धुएं के गुबार उठने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

जिसके बाद अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह, सीओ अमित सैनी और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, हालांकि इस घटना में रेस्टोरेंट का काफी सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।                                                         इस घटना के बाद कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, और प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या रेस्टोरेंट नियमों के तहत संचालित हो रहा था या इसमें कोई लापरवाही बरती गई थी।


खबरें शेयर करें -