गौलापार क्षेत्र के जगतपुर के जंगल से मिला शव…….!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  गौलापार क्षेत्र में जगतपुर गांव के पास जंगल में एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मजदूर द्वारा दी गई शव मिलने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खोजबीन के दौरान जंगल के भीतर एक शव बरामद किया गया, जो कुछ समय पुराना प्रतीत हो रहा है। शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया हो सकता है।

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें -