चंपावत: मामूली विवाद पर करी, पत्नी की हत्या !

खबरें शेयर करें -

चंपावत यूं तो पति पत्नी के बीच वाद विवाद, कहा सुनी चलती रहती है। लेकिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति और पत्नी के बीच मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़,,,,,,  छैकुड़ा गांव निवासी महावीर प्रसाद देवली का  24 नवम्बर को अपनी पत्नी दमयंती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में महावीर ने पत्नी के सिर पर पत्थर से वार किया और उसकी हत्या कर दी । उसके पश्चात पत्नी के शव को गांव से कुछ दूर गधेरे में पत्थरों से दबा दिया।

इसके घटना के अगले दिन घर पहुंचे मृतका के बड़े पुत्र विनय ने मां के बारे में पूछा तो पिता ने उसके बीते दिन से लापता होने की बात कही।  मां की काफी तलाश करने पर जब कुछ पता नहीं चल पाया। तब उसने पुलिस को मां के लापता होने की सूचना दी।

बुधवार सुबह पुलिस ने छैकुड़ा गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू की। शक होने पर महावीर प्रसाद से सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसने अपराध कबूल करते हुए पत्नी के शव को गधेरे  से बरामद करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब हत्यारोपी महावीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


खबरें शेयर करें -