AR रहमान ने क्यों अपनाया इस्लाम।

खबरें शेयर करें -

ए आर रहमान जिनका जन्म हिंदू धर्म में हुआ था और उनका पूर्व का नाम दिलीप कुमार था। परंतु संगीतकार  ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर AR रहमान रख लिया।                    रहमान ने एक टॉक शो में बताया कि उन्होंने इस्लाम अपनाया तो उन्हें इस आध्यात्मिक रास्ते से हमें शांति मिली। आगे बोलते हुए रहमान ने बताया कि ‘एक सूफी थे जो उनके पिता के निधन से कुछ दिन पहले उनका इलाज कर रहे थे। जब मेरा परिवार उनसे 7-8 साल बाद मिला तभी हमने एक दूसरा आध्यात्मिक रास्ता अपनाया जिससे हमें शांति मिली’ ।

AR रहमान ने आगे बताया कि उनकी मां ने तो उनका नाम अल्लाह रक्खा (AR) रखा था क्योंकि यह उन्हें सपने में दिखाई दिया था, और रहमान नाम उनके परिवार के दूसरे सदस्यों ने चुना था।  उन्होंने आगे कहा कि ‘सच तो यह है कि मुझे अपना पूर्व का नाम कभी पसंद नहीं आया। ये कोई महान एक्टर दिलीप कुमार का कोई अपमान नहीं ! परन्तु किसी तरह मेरा नाम मेरी खुद की इमेज से मेल नहीं खाता था’।                                           उन्होंने बताया रहमान नाम उन्हें एक हिंदू ज्योतिषी से मिला था। उन्होंने कहा कि अपना धर्म बदलने से पहले उनका परिवार अपनी छोटी बहन की कुंडली लेकर एक ज्योतिषी के पास गया था क्योंकि वे उसकी शादी करवाना चाहते थे। उस समय, जब AR रहमान ने उनसे अपना नाम बदलने के बारे में पूछा, तो ज्योतिषी ने अब्दुल रहमान और अब्दुल रहीम नाम सुझाए और कहा कि दोनों में से कोई भी नाम मेरे लिए अच्छा होगा। मुझे तुरंत रहमान नाम पसंद आ गया। यह एक हिंदू ज्योतिषी थे जिन्होंने मुझे मेरा मुस्लिम नाम दिया’। तो कुछ इस तरह से AR रहमान का पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान पड़ा।


खबरें शेयर करें -