भीमताल हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से महिला समेत दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार हिरासत में।

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित मेहरागांव में गुरुवार शाम दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने से एक महिला और नेपाल निवासी युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी भवाली में भर्ती कराया गया है।                                              घटना के बाद गुस्साए परिजनों के हंगामे के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तथा ठेकेदार को हिरासत में लेकर सुरक्षा मानकों व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।