हल्द्वानी: SDM कोर्ट परिसर में धरने पर बैठे, विधायक और पार्षद।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी द्वारा विरोध प्रकट करते हुए,SDM कोर्ट में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप रहने के खिलाफ सोमवार को कोर्ट परिसर में धरना दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,  विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि  हल्द्वानी से SDM राहुल शाह के ट्रांसफर के बाद से कोर्ट का संचालन नियमित रूप से से नहीं हो पा रहा है। इससे  वकीलों के साथ साथ  आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कार्य प्रभावित होने से कई मामलों की सुनवाई लंबित पड़ी है। धरने के दौरान विधायक मौके से कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर हालात से अवगत कराया और हल्द्वानी में शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग की।

इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी जाएगी, ताकि कोर्ट का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।


खबरें शेयर करें -