हल्द्वानीः बच्चे को आवाज़ देते समय तीसरी मंज़िल की बालकनी से गिरी महिला,,,,,,, मौत।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी एक बेहद दुखद समाचार सामने आ रहा है। हल्दूचौड़   क्षेत्र से।   बालकनी से नीचे खेल रहे बेटे को देखने के लिए झुकी महिला अचानक संतुलन खो बैठी और तीसरी मंजिल से सीधे सड़क पर जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,, मूल रूप से अल्मोड़ा के गौना गांव निवासी 30 वर्षीय मुन्नी देवी अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ तारा कॉम्प्लेक्स में किराए पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि  उनका बेटा बिल्डिंग से नीचे खेल रहा था। मुन्नी देवी उसे आवाज देने के लिए  रेलिंग के सहारे झुकीं, लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह नीचे कंक्रीट पर गिर गईं। उन्हें जमीन पर गिरा देख पड़ोसी और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। और उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस समय उनके पति ड्यूटी पर थे। जब उन्हें इस हादसे की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


खबरें शेयर करें -