हल्द्वानीः पनचक्की चौराहे के निकट, टूटी सड़कों के कारण एक बुजुर्ग की मृत्यु।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  एक दुखद खबर सामने आ रही है हल्द्वानी शहर में बेतरतीब खुदी सड़कें हादसों का सबब बन रही है। आज एक और जान इन जगह जगह खुदी सड़कों का शिकार हो गई।  आबादी क्षेत्र में, टूटी सड़कों में दौड़ रहे भारी वाहनों की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानियों द्वारा सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी में,,,,,, एक बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे (70) रानीबाग से स्कूटी पर अपने किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद अपने निवास शांति नगर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पनचक्की रोड अंबिका विहार के निकट सीवर लाइन डाले जाने के लिए खोदी गई सड़क के पास से गुजर रहे ट्रक से पास लेने के दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक ने हेलमेट पहना था लेकिन वह कुछ काम ना आ सका और छटक कर दूर जा गिरा। मृतक सुरेश चंद्र पांडे रिटायर्ड कर्मी थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। शांति नगर में वह अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे।              स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने घटना पर दुख जताते हुए USDDA को घटना की लिए जिम्मेदार ठहराया है।  लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क पर कई जगह सीवर लाइन के काम के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं।

जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज की यह घटना भी इन गड्डों के कारण हुई है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने भी फोन पर USDDA के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर रोष जताया है।

मृतक सुरेश चंद्र पांडे रिटायर्ड कर्मी थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। शांति नगर में वह अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे।


खबरें शेयर करें -