अल्मोड़ा: पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करती सनसनीखेज वारदात,,,,, दामाद ने की ससुर की निर्मम हत्या।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  अल्मोड़ा जिले के सेली गांव (भनोली तहसील) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ हरियाणा से आए एक युवक धर्मवीर ने आपसी विवाद के बाद अपने 42 वर्षीय ससुर चंद्रशेखर पांडेय पर पारंपरिक धारदार हथियार ‘पाटल’ से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।                                           शनिवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल पहुँचे आरोपी ने रविवार को इस खूनी खेल को अंजाम दिया और वारदात के बाद मृतक की पत्नी व अन्य बच्चों को कमरे में बंद करके अपनी पत्नी संग फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।                                         पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 12 से अधिक गहरे घाव और गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। दन्या कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हरियाणा पुलिस के सहयोग से फरार आरोपी दंपत्ति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जबकि इस जघन्य हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।


खबरें शेयर करें -