हल्द्वानीः पनियाली क्षेत्र में एक बार फिर घात लगाए बाघ ने महिला को बनाया अपना शिकार।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी पनियाली क्षेत्र में एक बार फिर से मानव और वन्य जीव संघर्ष देखने को मिला है। इस संघर्ष में एक बार फिर से मात्र लगभग 15 दिनों के भीतर ही एक और महिला वन्य जीव संघर्ष की भेंट चढ़ गई।                                                                           प्राप्त जानकारी में,,,,,,, जानवरों के लिए चारा लेने गई पनियाली निवासी 55 वर्षीय महिला कमला फर्त्याल को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि घात लगाए बैठा बाघ महिला को जंगल में घसीट ले गया। घबराए हुए पहुंची साथी महिलाओं ने गांव वापस आकर ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। इस दर्दनाक घटना के बाद वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने जंगल के अंदर से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।

इस घटना से क्रोधित ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मृतका का शव कटघरिया चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। लोग बाघ को आदमखोर घोषित कर पकड़ने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने घटना के वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि बीती 13 फरवरी को भी मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई पीपल पोखरा निवासी 66 वर्षीय गंगा देवी को भी बाघ ने मार डाला था। घटना के ठीक 15 दिन बाद फिर से बाघ के हमले में महिला की मौत से लोगों में भारी आक्रोश है।


खबरें शेयर करें -