हल्द्वानीः 66 लाख की स्मैक के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी नैनीताल पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। बीते रोज़ पुलिस और SOG ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है।  पुलिस और SOG की टीम ने एक स्मैक तस्कर को भोटिया पड़ाव इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि,,,,,,,,आरोपी के कब्जे से करीब 221 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत P66.33 लाख आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से नशे के सामान की बिक्री से मिले P14520 भी मिले हैं।

SSP मंजूनाथ टीसी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि,,,,,,,,, आरोपी की पहचान द्वाराहाट निवासी विजय सिंह नेगी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी हल्द्वानी में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। बकौल पुलिस, आरोपी हल्द्वानी के गंगा कालोनी इलाके में रहता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से दो मुकदमें दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।


खबरें शेयर करें -