रुद्रपुर ITI पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। प्राप्त जानकारी में,,,,,,,,पुलिस ने मई 2025 से लापता किशोरी को हरियावाला क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए गिरोह में शामिल 2 महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 3 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि लापता नाबालिग को हरियावाला स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली आईटीआई प्रभारी ने टीम गठित कर जाहिद के आवास पर छापेमारी की। और इस दौरान मौके से किशोरी को मुक्त कराया गया और चार आरोपियों जाहिद, शिवम, शोभा और सोमा को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 65 (1), 140(3), 143(1), 127(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5/6 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

