देहरादून: सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार 9 महिलाएं शामिल।

खबरें शेयर करें -

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 158वीं पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसमें 16 मित्र देशों के 34 कैडेट्स समेत कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पास आउट हुए। इस बार के आयोजन में इतिहास रचते हुए पहली बार 9 महिला कैडेट्स को आईएमए से कमिशन मिला और वे भारतीय सेना का हिस्सा बनीं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कैडेट विशाल कुमार को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और ‘गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया और युवाओं से बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के अनुसार तकनीकी प्रगति, आधुनिकता और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ देश की रक्षा करने का आह्वान किया।


खबरें शेयर करें -