हल्द्वानीः 2 महिलाओं ने सवारी बन लूटा कार चालक को।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  शहर में आए दिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है, आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। और इस बढ़ती आपराधिक घटनाओं में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती जा रही है। अधिकांश अपराधों में महिलाओं की संलिप्तता पाई गई है। इसी क्रम में रामपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से वाहन चालक को सवारी बन कर आई दो महिलाओं द्वारा, साथियों संग मिलकर लुटने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,,  राजीव शर्मा जो कि बरेली के निवासी है रात 11:00 बजे कार से अखबार लेने हल्द्वानी आ रहे थे।

वहां रोडवेज बस स्टेशन से दो महिलाएं हल्द्वानी आने के लिए उनके वाहन में बैठीं। हल्द्वानी पहुंचकर महिलाओं ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के पास छोड़ने के लिए कहा। यहां से उन्होंने राजीव को ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाली सड़क पर चलने के लिए कहा। इस दौरान महिलाओं ने फोन पर परिचितों को उन्हें ले जाने के लिए आने को कहा। सड़क सुनसान लगने पर राजीव ने उक्त मार्ग पर जाने के लिए मना कर दिया। इस दौरान महिलाओं के परिचित 3 युवक भी दो बाईकों पर वहां पहुंच गए। कार चालक राजीव ने बताया कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल और 5 हजार रुपए लूट कर महिलाओं के साथ फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें -