पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव में उतरेंगे ओवैसी, TMC की बड़ी टेंशन,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

पश्चिम बंगाल   AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी हुमायूं कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के साथ मिलकर आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव लड़ेगी.  कोलकाता में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ओवैसी ने ये बात कही।

बताते चलें कि,,,,,, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी ने पहले ही ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. और इस गठबंधन में AIMIM भी साझेदार होगी और लगभग 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

ग़ौरतलब है कि हुमायूं कबीर ने अभी तक 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें रानीनगर, भगवानगोला और मुर्शिदाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. हुमायूं कबीर 3 सीटों से चुनाव लड़ेंगे जिनमें भगवानगोला, नौदा और राजीनगर शामिल हैं जो मुर्शिदाबाद ज़िले में आती हैं।                                                    अब ओवैसी के बंगाल चुनाव में उतरने से मुक़ाबला दिलचस्प नज़र आ रहा है और TMC को इसका नुक़सान तो BJP फायदे में नज़र आ रही है।


खबरें शेयर करें -