पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी बोली,,,,, BJP अगर सत्ता में आई तो लोग नॉनवेज नहीं खा पायेंगे।

पश्चिम बंगाल  विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गई है चुनाव का पारा आसमान छूने लगा है। सभी पार्टियों द्वारा अपनी विरोधी पार्टियों पर आरोप, प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।  सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. TMC की तरफ से CM ममता बनर्जी ताबड़तोड़ प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं. इस बीच उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, “अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई तो लोग नॉनवेज नहीं खा पाएंगे.” उन के इस बयान से लोगों की अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है।