उधम सिंह नगर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए SSP के निर्देश पर पुलिस ने शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में 19 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस अभियान के दौरान 13 स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से कई आरोपी अभी फरार हैं।
प्राप्त जानकारी में,,,,,SSP अजय गणपति के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप, किच्छा, पंतनगर कोतवाली और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीमों ने शहर के कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई जगहों पर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नकदी, आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्पा सेंटरों की आड़ में संगठित तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था। बाहर से युवतियों को लाकर अवैध गतिविधियों में लगाया जाता था।
जानकारी मिली है कि पीक डैम रोड स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वहीं एक अन्य सेंटर में मोनू उर्फ शकील ग्राहकों के लिए “मैनेजर” की भूमिका निभा रहा था।
SSP उधम सिंह नगर अजय गणपति ने कहा है कि”शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और आगे भी अभियान जारी रहेगा।”
