हल्द्वानीः पेयजल संकट को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा,,,,,, सहायक अभियंता का घेराव।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  राजेन्द्र नगर वार्ड-12 में पिछले कई दिनों से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परेशान क्षेत्रवासियों ने पार्षद प्रीति आर्या की अगुवाई में जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव कर जल्द तुरन्त कार्यवाही की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा विभाग के खिलाफ कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये।

पार्षद प्रीति आर्या व युवा नेता हेमन्त साहू कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी पेयजल आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है जिन बच्चों की खेलने कूदने की उम्र उन्हें भी पानी के लिये भटकना पड़ रहा है।

पार्षद प्रीति आर्या ने नाले के अंदर से जा रही पानी की लाइन को तत्काल हटाने की मांग की उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

घेराव करने वालों में पनी राम साहिल राज बबीता देवी माया आर्या नंद किशोर कबीता देवी महेश राम गुड्डी देवी समेत तमाम लोग थे।

सहायक अभियंता ने जल्द समाधान के कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं।


खबरें शेयर करें -