उत्तराखंड चंपावत जिले स्थित पाटी ब्लॉक के कानाकोट में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ कानाकोट से लोहाघाट की तरफ जा रही कार (UK 04 R 6677) सामने से आ रही एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के प्रयास में अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में विद्युत कर्मी 50 वर्षीय कमल सिंह (निवासी कानाकोट) और 38 वर्षीय राजमिस्त्री बबलू चौधरी (निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित बचाव अभियान चलाकर दोनों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुँचे और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
चंपावत : एम्बुलेंस को पास देते समय खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत,,,,
