हल्द्वानीः बीते रोज़ मोटहल्दू से लापता छात्रा को पुलिस ने मात्र 5 घंटे में ढूंढ निकाला,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी: बीते रोज़ मोटहल्दू क्षेत्र से एक छात्रा लापता हो गई थी।10 वीं में पड़ने वाली छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर को आ रही थी तभी उसके लापता होने की बात सामने आई। परंतु पुलिस ने छात्रा को 5 घंटे के भीतर ही ढूंढ निकाला है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने पर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने महज पांच घंटे में कड़ी मशक्कत करते हुए 50 से अधिक सीसी टीवी कैमरे खंगालने, तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर छात्रा की सटीक लोकेशन दिल्ली में खोज निकाली। एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है। छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है। किशोरी को वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को मोटाहल्दू स्थित निजी स्कूल में 10 वीं की छात्रा दोपहर को लगभग 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर के लिए निकली थी, लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं पहुँची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। छात्रा के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा को खोजने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान गांव के ही निकट झाड़ियां में छात्र के कपड़े मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी।

पिछले कुछ समय से हल्द्वानी क्षेत्र में महिलाओं से जुड़े अपराध काफी बढ़ गए हैं परन्तु पुलिस द्वारा हर अपराध को रोकने और आपराधिक घटनाओं का तुरंत ही पटाक्षेप किया जा रहा है। इस मामले में भी पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए लापता छात्रा के परिजनों को भरोसे पर लेकर महज 5 घंटे में दिल्ली में छात्रा की लोकेशन ढूंढने में सफल रही।


खबरें शेयर करें -