देहरादून 14 अप्रैल को उत्तराखंड में ‘ड्राई डे’ मनाया जाएगा । ये निर्णय डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर लिया गया है। इस दिन उत्तराखंड प्रदेश में शराब की बिक्री, परिवहन और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उत्तराखंड आबकारी नियमों के तहत सभी प्रकार की विदेशी मदिरा की दुकानें, बीयर बार, क्लब, सैन्य कैंटीन और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
14 अप्रैल दिवस के चलते पौड़ी जिले में DM स्वाति एस. भदौरिया द्वारा भी 14 अप्रैल को पूर्ण ड्राई डे घोषित करते हुए आदेश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी आदेशों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
