नैनीताल: कैंची धाम के पास खुलने वाली शराब की दुकान पर कड़ी आपत्ति,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

नैनीताल सांसद अजय भट्ट  ने भवाली के कैंची धाम के पास खुलने वाली शराब की दुकान पर ने कड़ी आपत्ति जताई है।

अपना विरोध जताते हुए सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर  दुकानों का आवंटन तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

बताते चलें कि नैनीताल ज़िले में शराब की नई दुकानें खुल रहीं है। रातीघाट, मंगोली और बजून में प्रस्तावित शराब की दुकानों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। आम जनता के साथ-साथ नैनीताल संसाद अजय भट्ट भी इसके विरोध में उतर आए हैं। भवाली के  के पास शराब की दुकान खुलने पर सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई है।   

अजय भट्ट ने कहा अगर वहां शराब की दुकान खुलती है तो ये लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा। सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने कैंची धाम के आसपास खुलने वाली दुकानों का आवंटन तत्काल निरस्त करने की मांग की है।


खबरें शेयर करें -