पिथौरागढ़ एक अहम खबर सामने आई है पिथौरागढ़ से। यहां मुनस्यारी की एक नाबालिग ने पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच के दौरान युवती की मुलाकात एक युवक से हुई। नजदीकियां बढ़ने पर युवक युवती को अपने साथ पुणे ले गया था। फिर गर्भवती होने के बाद वापस मुनस्यारी छोड़ गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी में,,,,, नाबालिग गर्भवती महिला का पारिवारिक माहौल भी अस्थिर रहा है। चार वर्ष पहले उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था। फिर उसके बाद पिता ने भी दूसरा विवाह कर लिया। परिवार में बदलते रिश्तों के बीच भावनात्मक सहारे की तलाश में वह युवक के करीब आई और उसके साथ पुणे चली गई। युवती के अनुसार जब वह आठ माह की गर्भवती हुई तो युवक उसे परिजनों के पास मुनस्यारी छोड़ गया। अस्पताल में प्रसव के बाद जब उसकी उम्र का खुलासा हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
