देहरादून उत्तराखंड की राजनीति में कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है। बताते चलें कि कुछ समय तक सार्वजनिक और संगठनात्मक गतिविधियों से दूरी बनाए रखने के बाद अब पूर्व CM कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अचानक अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ग़ौरतलब है कि देहरादून में अपने निवास पर ‘फल भोज’ कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अगले ही रोज़ उनका नई दिल्ली पहुंचना और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात करना कुछ तो विशेष संकेत दे रहा है। यह मुलाकात संगठनात्मक रणनीति और आगामी कार्यक्रमों के लिहाज से बेहद अहम हो सकती है, खासकर 27 अप्रैल से ऋषिकेश से शुरू होने वाले प्रस्तावित जनसंपर्क दौरे के संदर्भ में।
बताते चलें कि कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड में कुमारी शैलजा बतौर प्रभारी संगठन और रणनीति की कमान संभाल रही हैं। ऐसे में हरीश रावत द्वारा उनसे मुलाकात करना पार्टी की आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गंभीरता दर्शाता है। और हरीश रावत की कांग्रेस में अहमियत को भी सामने रखता है।
