नैनीताल: कुछ समय पूर्व तमंचे के बल पर लुट करने वालों को पुलिस ने धर दबोचा,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  रामनगर में हाथीडंगर- मालधन मार्ग पर तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने की घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के में ,,,,,दिनांक 29.04.2026 को वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या UK18N-7913 से हाथीडंगर से मालधन अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते मे 02 स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रोक लिया। इसके बाद 4 अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा तानकर मारपीट की गई तथा उनकी जेब से 10,000 नकद और पुत्र का मोबाइल फोन लूट लिया गया।

उनकी इस तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी के आधार पर आज दिनांक 02.05.2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से 03 अभियुक्तो

 

1- आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष) निवासीः देवीपुर, मालधन चौड़, रामनगर

 

2. अनिल बिष्ट (22 वर्ष) निवासीः मटकोट, थाना चौखटिया, जनपद अल्मोड़ा (वर्तमान पताः वीर भूमि कॉलोनी, मानपुर रोड, काशीपुर)

 

3. प्रिंस कुमार (18 वर्ष) निवासी: मालधन नं. 7, रामनगर

 

को 03 अवैध तमंचे (315 बोर), घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 7200 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 


खबरें शेयर करें -