उधम सिंह नगर: धर्म परिवर्तन के मामले आए सामने,,,,, पुलिस द्वारा कार्रवाई।

खबरें शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर   एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आ रहा है US नगर से। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ऐसे 3 मामलों में मुकदमे दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है।  पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का लालच, दबाव या डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी में,,,,,,  जो पहला मामला है वो खटीमा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है । जहां वादी रामपाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा प्रार्थना सभाओं के जरिए हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर बीमारी ठीक करने और आर्थिक मदद का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था।                             दूसरा मामला नानकमत्ता क्षेत्र में दर्ज हुआ है।  गांव में चर्चनुमा ढांचा बनाकर धर्म प्रचार और धर्म परिवर्तन के बदले पांच लाख रुपये का प्रलोभन देने के आरोप लगाए गए हैं।

और जो तीसरा मामला है, उसमें थारू समाज के लोगों को गुमराह कर हिंदू धर्म के प्रति नफरत फैलाने और सामाजिक भेदभाव खत्म करने के नाम पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।                                                                                     तीनों मामलों में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।                                                                          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक US नगर ने  इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित करने के निर्देश दिए हैं। जांच की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी करेंगे, जबकि टीम में संबंधित थाना प्रभारी, विवेचक और एसओजी की सर्विलांस टीम को शामिल किया गया है। पुलिस द्वारा लोगों से अपील है कि इस प्रकार के मामले तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाए जाएं।


खबरें शेयर करें -