लालकुआं: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु।

खबरें शेयर करें -

लालकुआं एक दुखद समाचार सामने आया है लालकुआं क्षेत्र से। हल्द्वानी से वापस घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिपो नंबर पांच के पास कंटेनर से टकरा गई। इस दर्द नाक हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है।                                                                         प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं बंगाली कॉलोनी 25 एकड़ रोड निवासी अमन सिंह (26) पुत्र अमर सिंह अपने दोस्त अमन गुप्ता के साथ रविवार दोपहर हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से लालकुआं लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिपो नंबर पांच के पास पहुंची, उनके द्वारा आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा भिड़ी।

इस टक्कर से  बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमन गुप्ता को भी चोटें आईं।

स्थानीय लोगों के द्वारा घटना के तुरंत बाद  108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमन गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर हालत में अमन सिंह को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


खबरें शेयर करें -