नई दिल्ली शादी के मात्र 6 दिन बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। यह हत्या उसने गला घोंटकर करी। पुलिस द्वारा आरोपी पति मोहम्मद एजाज को बाहरी दिल्ली इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, आरोपी एजाज की शादी 26 अप्रैल को हल्द्वानी निवासी 24 वर्षीय निशा परवीन से हुई थी। और दोनों लक्ष्मणपुरी स्थित किराए के मकान में रहते थे। साथ ही पास की एक बैग फैक्टरी में काम भी करते थे। शादी होते ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप लगाया गया है कि 2 मई को एजाज ने निशा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बेड के अंदर छिपाकर कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया। कमरे से बदबू आने लगी। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने किसी जानवर के मरने की आशंका जताकर ध्यान नहीं दिया, परंतु शनिवार को बदबू बढ़ने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के भीतर महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके पिता मोहम्मद हसन को सूचना दी। SDM रिपोर्ट के आधार पर दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में एजाज़ ने निशा की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस द्वारा शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
