हल्द्वानी: एक हृदयविदारक, दर्द नाक खबर सामने आ रही है बरेली रोड स्थित मंडी क्षेत्र से। प्राप्त जानकारी में सोमवार को यहाँ गोल्डन ग्रीन नर्सरी के पास घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि,,,,,, पिकअप वाहन को पीछे करने के दौरान बच्ची गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गई। इस घटना के बाद से मासूम के माता-पिता गहरे सदमे में हैं ।
जानकारी के मुताबिक ,,,, बच्ची के खेलते समय ये हादसा हुआ है। कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजलि और इकलौती बेटी काव्या (2 वर्ष) के साथ मंडी के पास किराए के मकान में रहते हैं। पड़ोस में ही उनके समीप पिकअप चालक सुरेश चिलवाल रहता है। बताया गया कि सोमवार को सुरेश जब अपने काम पर जाने के लिए पिकअप बैक करने लगा, तो 2 वर्षीय काव्या अचानक वाहन के पीछे आ गई। इस दौरान चालक सुरेश की नजर बच्ची पर नहीं पड़ी और वह गाड़ी के पिछले टायर की चपेट में आ गई। मासूम काव्या इकलौती संतान बताई जा रही है।
परिजनों द्वारा लहूलुहान काव्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परन्तु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल चालक के खिलाफ परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
