कुमाऊं के सबसे बड़े MBPG डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में ABVP से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे आर्यन बेलवाल ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने 18 राउंड की मतगणना में शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए कुल 1,723 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI के मेहुल शाह (1,257 वोट) को 466 वोटों से पराजित किया, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट 988 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
MBPG डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत, बने नए अध्यक्ष।
