उत्तराखंड मतदाता सूची को अपडेट करने का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया का टाइमलाइन कुछ इस तरह रहेगा।
29 मई से 7 जून 2026: इस दौरान गणना प्रपत्रों (गणना फॉर्म) की छपाई और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का काम पूरा किया जाएगा।
8 जून से 7 जुलाई 2026: बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर इन फॉर्म्स को बांटेंगे और वापस जमा करेंगे।
14 जुलाई 2026: इस दिन ‘ड्राफ्ट रोल’ (प्रारंभिक वोटर लिस्ट) जारी कर दी जाएगी।
14 जुलाई से 13 अगस्त 2026: अगर किसी को कोई आपत्ति दर्ज करानी हो या अपना दावा पेश करना हो, तो वे इस अवधि के बीच कर सकते हैं।
10 जुलाई से 11 सितंबर 2026: इस दौरान सभी नोटिस जारी कर दावों और आपत्तियों का पूरी तरह निपटारा कर दिया जाएगा।
15 सितंबर 2026: इस आखिरी तारीख को अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
चुनाव बूथ और बीएलए की स्थिति:
प्रदेश में वर्तमान में कुल 11,733 पोलिंग बूथ हैं। चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों द्वारा राज्य में 21 हजार 808 बीएलए (BLA) तैनात किए जा चुके हैं।
