उत्तराखंड: ‘नो व्हीकल डे’: उत्तराखंड सूचना विभाग की अनुकूल पहल !

खबरें शेयर करें -

देहरादून: ऊर्जा संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए, महानिदेशक सूचना ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” (No Vehicle Day) मनाने का आदेश जारी किया है।

इस पहल के तहत शनिवार को विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी निजी कार या बाइक से दफ्तर नहीं आएगा।

🚲 क्या हैं नए निर्देश?

शनिवार को नो गाड़ी: सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए केवल सार्वजनिक परिवहन (Public Transport), साइकिल या पैदल चलने का विकल्प चुनें।

बदलाव की छोटी शुरुआत: महानिदेशक ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास ही मिलकर बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। सूचना विभाग खुद इस नियम को अपनाकर समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेगा।


खबरें शेयर करें -