उत्तराखंड: करवाचौथ पर प्रदेश सरकार द्वारा महिला कर्मचारियों को तोहफ़ा।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को करवाचौथ के दिन महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि करवाचौथ पर सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा।