जब सारे हेलिकॉप्टर उड़े, तो राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर क्यों नहीं पहुंच पाया अल्मोड़ा,,,,,,,, हरीश रावत।

खबरें शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के अल्मोड़ा और पौड़ी न पहुंच पाने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर मॉनिटरिंग और सिस्टम पर आरोप लगाया है।

मामला: राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को रास्ते से ही वापस पंतनगर लौटना पड़ा।

रावत का सवाल: “जब बाकी कंपनियों के सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, तो हमारा डबल इंजन हेलिकॉप्टर क्यों नहीं आ सका ?” हरीश रावत ने DGCA, यूकाडा (UCADA) और हेली कंपनी से जवाब मांगा है। रावत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी मॉनिटरिंग में कुछ गड़बड़ है। आखिर देश के विपक्ष के नेता को अल्मोड़ा पहुंचने से क्यों रोका गया या वो क्यों नहीं पहुंच पाए?


खबरें शेयर करें -