हल्द्वानी में बड़ा हादसा: अमेज़न स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मियों की दर्दनाक मौत।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित अमेज़न स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक अग्निकांड की चपेट में आने से स्टोर के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। आधी रात को स्टोर में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

पास में ही स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने जब आग की लपटें देखीं, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुँचीं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर तोड़कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा स्टोर जलकर राख हो चुका था।

इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है नरेंद्र (निवासी: गौलापार) अमित (निवासी: पंचायतघर)

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को शवों की शिनाख्त (पहचान) के लिए बुला लिया है। वहीं, पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुशीिला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें -