उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर वोटरों को एक गणना फॉर्म देंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी से इसमें मदद करने की अपील की है।
मुख्य बातें और सुविधाएं:
तारीख: यह अभियान 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा।
डिजिटल अपडेट: बीएलओ घर आकर फॉर्म देंगे और उसे अपने ऐप से डिजिटल रूप से अपडेट करेंगे।
ज़रूरी दस्तावेज़ः वोटरों को सिर्फ अपनी एक नव पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखनी है। इस दौरान किसी और कागज (दस्तावेज़) की ज़रूरत न होगी ।। घर पर न होने पर क्या करें?
आप “Book a Call with BLO” फीचर का इस्तेमाल करके वोटर वेबसाइट या ECI-Net ऐप से कॉल बुक कर सकते हैं। इसके 48 घंटे के भीतर बीएलओ आपसे संपर्क करेगा।
अगर आप घर पर नहीं मिलते हैं, तो बीएलओ आपके घर पर 3 बार आएगा। वह घर पर एक स्टिकर चिपकाकर अपनी अगली विज़िट की तारीख और अपना मोबाइल नंबर लिख देगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधाः जो लोग खुद फॉर्म भरना चाहते हैं, वे voters.eci.gov.in वेबसाइट या ECI-Net ऐप से फॉर्म डाउनलोड करके, भरकर अपलोड कर सकते हैं। नए वोटर नाम जुड़वा के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं।
8 जून से 7 जुलाई
घर-घर जाकर फॉर्म बांटना और उन्हें जमा करना।
14 जुलाई 2026
ड्राफ्ट (कच्ची) वोटर लिस्ट जारी होना।
14 जुलाई से 13 अगस्त
लिस्ट पर दावे और आपत्तियां (शिकायतें) दर्ज कराना।
14 जुलाई से 11 सितंबर
शिकायतों और दावों का निपटारा करना।
15 सितंबर 2026
फाइनल (अंतिम) वोटर लिस्ट जारी होना।
