जम्मू-कश्मीर में लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड की सैन्यभूमि ने देश की रक्षा में अपना एक और वीर सपूत खो दिया है। आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी थे।

शहीद का पार्थिव शरीर पहले जम्मू एयरफोर्स स्टेशन लाया जाएगा, जहाँ सेना और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास अल्मोड़ा भेजा जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार होगा।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री (उत्तराखंड) ने कहा है कि,,,,,,

“मां भारती की सेवा में उनका अदम्य साहस और समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के ज़रिए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।


खबरें शेयर करें -