हल्द्वानी: नगर निगम का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण और खुले में मांस बेचने वालों पर चला डंडा।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  टनकपुर रोड मुक्तिधाम क्षेत्र में लगातार मिल रही जनशिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त पारितोष वर्मा के नेतृत्व में हुई इस औचक कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया, जिसके चलते कई लोग आनन-फानन में सड़क पर फैला अपना सामान समेटते नजर आए। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक अस्थायी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।                                      इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और खुले में मांस बेचने वालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन ने 9 चालान काटे और मौके पर 28 हजार रुपये का नकद जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त ने सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें -