ब्रेकिंग हल्द्वानीः आपराधिक मामले छुपाने पर पार्षद का निर्वाचन रद्द, तीन महीने में दोबारा होंगे चुनाव।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल की जिला एवं सत्र अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए हलद्वानी नगर निगम के तल्ली बमौरी वार्ड से जीते पार्षद राजेंद्र सिंह जीना के निर्वाचन को अवैध घोषित कर दिया है।                                  कोर्ट ने इसे ‘भ्रष्ट आचरण’ मानते हुए सीट को खाली घोषित कर दिया क्योंकि जीना ने नामांकन के समय अपने विरुद्ध दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी जानबूझकर छिपाई थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरीश नैनवाल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने राज्य और जिला निर्वाचन आयोग को अगले तीन महीनों के भीतर इस वार्ड में फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है।                                                               इसके साथ ही कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजेंद्र सिंह जीना के आगामी उपचुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है और भविष्य के सभी उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र के साथ अपने आपराधिक रिकॉर्ड का पूरा ब्यौरा देना अनिवार्य कर दिया है।


खबरें शेयर करें -