राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज: हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के शुद्धिकरण विवाद पर बढ़ी कानूनी परेशानी।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी में 8 अगस्त को हुई कांग्रेस रैली और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल पर हिंदूवादी संगठन द्वारा आयोजित कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ से शुरू हुआ विवाद अब अदालती लड़ाई में बदल गया है।                                                              ‘श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ के विनोद कुमार आर्य और अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।                                                                                           शिकायतकर्ताओं का दावा है कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बयानों से उनकी और समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। नैनीताल एसएसपी मंतूनाथ टीसी के अनुसार, पुलिस ने बीएनएस की धारा 196, 299 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(Q) के तहत केस दर्ज कर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी की अगुवाई में जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -