चंपावत एक घिनौनी और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है जिला चंपावत से यहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।
प्राप्त जानकारी में,,,,,,,, जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर की है। मिली जानकरी के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा 5 मई की शाम को दोस्त की मेहंदी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर रात भी वो घर नहीं लौटी। पिता ने बताया कि रात करीब 10 बजे बेटी का फोन आया, जिसके तुरंत बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।
फ़ोन स्विच ऑफ़ होने के तुरंत बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और देर रात बच्ची की तलाश शुरू की गई । बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे नाबालिग मासूम एक बंद कमरे में निवस्त्र अवस्था में मिली और उसके हाथ-पांव भी बंधे हुए थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बताया यह भी जा रहा है आरोपितों में एक भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान और एक छात्र शामिल है। आरोपी छात्र पूर्व प्रधान का भतीजा है।
