भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर CM धामी ने दी बधाई, घर जाकर की मुलाकात।

खबरें शेयर करें -

देहरादून  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निवास स्थान पर पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने भगत सिंह कोश्यारी (भगत दा) को भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को यह सम्मान मिलना न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के प्रति उनके निस्वार्थ योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा सम्मान है। सीएम ने आगे कहा कि भगत दा ने अपने राजनीतिक सफर में हमेशा सादगी, जनसेवा और राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखा है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर राज्य के विकास और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हमेशा अतुलनीय रहेगा।


खबरें शेयर करें -