उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता,राज्य आंदोलनकारी, एवं चार बार विधायक रह चुके, काशी सिंह ऐरी जी का जन्मदिवस आज हल्द्वानी डी डी पंत पार्क में मनाया गया।इस अवसर पर जिले के पदाधिकारियों ने मिलकर केक काटकर ऐरी जी का 73 वां जन्मदिन मनाया।
जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान ने बताया उत्तराखंड राज्य आंदोलन में ऐरी जी का अमूल्य योगदान रहा, उनका संघर्षशील नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर दिवान मेवाड़ी,शम्भू दत्त साहिल, हरीश मेवाड़ी,अभिषेक जोशी, नीशू मेवाड़ी, भुवन मेवाड़ी, रवि वाल्मीकि, श्याम सिंह नेगी,शिवम् ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
