दैनिक विज़न रिपोर्ट: पिथौरागढ़ में रामगंगा नदी पर बनी कृत्रिम झील पर प्रशासन का एक्शन, पोकलैंड मशीनों से चैनल लॉक बनाने का काम शुरू।

खबरें शेयर करें -

दैनिक विजन रिपोर्ट ,,,,,, उत्तराखंड के भारत-चीन सीमा से सटे सामरिक और भूगर्भीय रूप से बेहद संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ से एक बड़ी और राहत भरी खबर है। नाचनी के भैंसखाल क्षेत्र में रामगंगा नदी के तट पर अचानक भूस्खलन व प्राकृतिक बदलाव के कारण बनी कृत्रिम झील के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस संवेदनशील सीमांत क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा लगातार जताई जा रही चिंता और सुरक्षा की गुहार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने धरातल पर युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

प्राकृतिक आपदा के इस खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने मौके पर नई और विशालकाय पोकलैंड मशीनें तैनात कर दी हैं, जो वर्तमान में झील के मुहाने पर सुरक्षित निकासी के लिए चैनल लॉक बनाने के काम में जुटी हुई हैं। इस तकनीकी प्रक्रिया के जरिए झील में जमा पानी के भारी दबाव को धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जाएगा, जिससे नीचे बसे गांवों पर बाढ़ या तबाही का खतरा पूरी तरह टल जाएगा।                                                          दैनिक विजन की इस खबर के बाद प्रशासनिक मुस्तैदी को देखकर निचले इलाकों में रहने वाले उन स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है, जो पिछले कई दिनों से अनहोनी के डर से खौफ के साए में रातें गुजारने को मजबूर थे।


खबरें शेयर करें -