पिथौरागढ़: भारी चट्टान टूटकर स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिरी,,,,,,,,, 2 की मौत।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दारमा घाटी के पंगबे के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पहाड़ी से अचानक एक भारी चट्टान टूटकर स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिर गई। इस हादसे में वाहन चालक सुरेंद्र गब्याल (37 वर्ष, निवासी सितारगंज) और कोटा, राजस्थान के एक 15 वर्षीय पर्यटक केशव खंडेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजस्थान के ही चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और टैक्सी यूनियन ने ‘सीमा सड़क संगठन’ (BRO) पर लापरवाही से ब्लास्टिंग करने और खतरनाक चट्टानों को ऐसे ही छोड़ने का आरोप लगाते हुए भारी नाराजगी जताई है। क्षेत्र में मानसून-पूर्व बारिश और भूस्खलन का दौर शुरू होने के कारण प्रशासन ने सभी यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।


खबरें शेयर करें -