उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रानीखेत तहसील के ऐना गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 20 वर्षीय छात्र सागर की हत्या और दो महिलाओं पर जानलेवा हमले की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझा लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर घोडके सहित आला अधिकारियों ने 10 जुलाई की रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी दिखाई और गांव के ही नामजद आरोपी, 35 वर्षीय जगत सिंह बोरा को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि करीब दो महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान स्कूटी पर स्क्रैच लगने की मामूली बात को लेकर आरोपी के दोस्त और मृतक व उसके भाई के बीच बहस हुई थी, जिसकी पुरानी रंजिश के चलते जगत ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का घन और चाकू बरामद कर लिया है, जबकि इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं सागर की बुआ और दादी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रानीखेत: स्कूटी पर स्क्रैच लगने की रंजिश के चलते आरोपी ने की थी,,,,,,,छात्र की हत्या और दो महिलाओं को किया घायल।
