लालकुआं स्थित गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या 50 स्पेशल) पर पटरी की आवश्यक मरम्मत के कारण 6 अक्टूबर की रात 10 बजे से 7 अक्टूबर की सुबह 5 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह ठप रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए समपार संख्या 44ए (इंडियन ऑयल गेट) और समपार संख्या 49ए को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग करते हुए आम जनता से भी अपील की गई है कि वे असुविधा और जाम से बचने के लिए तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें।
ट्रैक मरम्मत के चलते लालकुआं गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग रात में 7 घंटे रहेगी बंद
