बिहार नीतीश राज की अब समाप्ति होगी, और बीजेपी के सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बीजेपी और एनडीए विधामंडल दल का नेता चुन लिया गया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता के सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर है। इस समय सम्राट चौधरी बिहार के BJP से उप मुख्यमंत्री है। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब बीजेपी का मुख्यमंत्री राज्य का नेतृत्व करेगा. उन्हें बीजेपी और एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया है. इससे पहले नीतीश कुमार ने दो दशक से अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन से मुलाकात करके उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा। अब आने वाले समय में ये देखने वाला होगा की बिहार की राजनीति किस करवट बैठती हैं।
बिहार: नीतीश राज की समाप्ति, बिहार के सम्राट होंगे CM,,,,,!
